आज का राशिफल: शुक्रवार के दिन इन 5 राशियों की होगी मौज, पढ़िए सभी 12 राशियों के राशिफल

Rashifal 09 May 2025: आज इस मई महीने का दूसरा दिन है। 09 मई को शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 9 मई का मीन राशि वालों साहस और पराक्रम से भरा रहेगा। आपके कार्य क्षेत्र में आपको नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को मनचाहे कोर्स में दाखिला मिलेगा। लाल चंदन लगाने से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
9 मई शुक्रवार का दिन वृषभ वालों के लिए चिंता से भरा होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके विरोध में जाएगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के बीच वाद विवाद हो सकता है। निवेश के मामले में आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि वालों का खर्चों से भरा रहेगा। आर्थिक रूप से हालत बिगड़ेंगे। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ाएगा। किसी के भी प्रति ईर्ष्या की भावना न रखें। माता दुर्गा की स्तुति आपके लिए अच्छी रहेगी
कर्क राशि (Cancer)
बात करें कर्क जातक वालों की तो शुक्रवार के दिन उनके व्यापार और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में भी वर्कलोड रहेगा जिसकी वजह से आप घर में भी सही तरीके से समय नहीं दे पाएंगे। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में किसी एक की गलती सामने आ सकती है। युवा जातक अपने स्किल पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों को 9 मई शुक्रवार के दिन किसी अन्य जगह से बेहतर पैकेज के साथ आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय में भी उन्नति के अवसर है। काम के सिलसिले को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड लाइफ और लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं दूर डेट पर जा सकते हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलने के आसार है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ने से किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से फायदा होगा।
तुला राशि(Libra)
तुला राशि के लोगों का शुक्रवार यानी 9 मई का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आश्यकता है, विरोधी पक्ष षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
9 मई शुक्रवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच गलत होगी नुकसान होने की संभावना है। इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ लगाएंगे सब पूरा होगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को थोड़ा और मेहनत करने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
शुक्रवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए उलझनो से भरा रहेगा। घर या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो एक बार जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। युवा जातक को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। माता पिता के स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ जी रहे लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर जातक वालों का आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। इधर उधर से धन उधार लेने से बचें। आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है जिनका आज 9 मई शुक्रवार का दिन मिलजुला रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से बिगड़े हुए काम बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ जी रहे हैं तो अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
मीन राशि(Pisces)
9 मई यानी शुक्रवार का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें। परिवार के साथ किसी मंदिर में घूमने जा सकते हैं। शान शौक की वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।
