आज का राशिफल: पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 16 May 2025: आज 16 मई को शुक्रवार का दिन है। यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 16 मई के मीन राशि वालों को संभलकर चलना होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस से डांट मिल सकती है। कोई भी काम योजना बनाकर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अच्छा रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों को समस्याओं का सामान करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
16 मई शुक्रवार के दिन पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। ऑफिस में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग अपने काम में कुछ नयापन ला सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोगों की नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेना।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी शुक्रवार के दिन आपका उधार लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसे आप व्यापार या व्यवसाय में लगाकर फायदा कमा सकते हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा जो आपको अलग पहचान दिलाएगा। बात करें स्वास्थ्य की तो आप आज सेहतमंद महसूस करेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी।
कर्क राशि (Cancer)
बात करें कर्क जातक वालों की तो शुक्रवार के दिन उनके व्यापार और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में भी वर्कलोड रहेगा जिसकी वजह से आप घर में भी सही तरीके से समय नहीं दे पाएंगे। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में किसी एक की गलती सामने आ सकती है। युवा जातक अपने स्किल पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले लोगों को 16 मई शुक्रवार के दिन किसी अन्य जगह से बेहतर पैकेज के साथ आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय में भी उन्नति के अवसर है। काम के सिलसिले को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मैरिड लाइफ और लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं दूर डेट पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के परिणाम अच्छे रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी 16 मई शुक्रवार का दिन अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। जीवन में कुछ नया हासिल करने का मौका मिलेगा। भाई बहनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। खेल खुद के क्षेत्र में रुचि पढ़ सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ मिलेगा।
तुला राशि(Libra)
तुला राशि के लोगों का शुक्रवार यानी 16 मई का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आश्यकता है, विरोधी पक्ष षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
16 मई शुक्रवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच गलत होगी नुकसान होने की संभावना है। इस राशि के लोग जिस भी काम में हाथ लगाएंगे सब पूरा होगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को थोड़ा और मेहनत करने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
शुक्रवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए ठीक ठाक रहेगा। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। युवा जातक को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से वाद विवाद हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर जातक वाले लोगों को आज यानी शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आज का दिन व्यस्तता से भरा और अनचाही यात्रा में गुजरेगा। दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। मन दुख से भरा रहेगा। खर्च अधिक रहेगा। वाहन खरीदने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है जिन्हें आज 16 मई शुक्रवार के दिन आकस्मिक धन लाभ होने का संकेत है। जॉब करने वाले लोगों के साथ ग्रह उनके सहयोगी बनेंगे जो भी चाहेंगे ट्रांसफर से लेकर के प्रमोशन तक सब मिलेगा। लव लाइफ का दांपत्य जीवन में क्रोध आपकी समस्या बन सकता है इसलिए अपने आप को शांत रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
मीन राशि(Pisces)
16 मई शुक्रवार का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं होने वाला। बिजनेस में नुकसान होने के संकेत है घर परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस में भी परेशानियां बढ़ सकती है जिसका में कारण होगा आलस्य, इसलिए आलस्य करने से बचें। बच्चे खाने-पीने पर ध्यान दें। प्यार करने से पहले थोड़ा सतर्क रहें।
