आज का राशिफल: शनिवार 10 मई 2025 का राशिफल, पढ़िए यहां

शनिवार 10 मई 2025 का राशिफल, पढ़िए यहां
X
Today 10 May 2025 horoscope padhiye Aaj Ka apna Rashifal

Rashifal 10 May 2025: आज यानी 10 मई को शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 10 मई को मेष राशि वालों का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी नुकसान होने की संभावना है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अपने वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्य में शामिल होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले लोगों का आज यानी शनिवार का दिन बेहतर होने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। युवा जातक दोस्तों के साथ ज्यादा बाहर न घूमें।

मिथुन राशि (Gemini)

10 मई को मिथुन जातक वालों को ऑफिस में मन मुताबिक काम मिलेगा। शादीशुदा लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है, जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज के दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपके विरोधी आपके विरूध्द षड़यंत्र रच सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी 10 मई शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए नौकरी बदलने के लिए अच्छा रहेगा। कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने से मौका मिलेगा। धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 10 मई शनिवार के दिन कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रहें हैं तो सामान की सुरक्षा स्वयं करें। युवा जातक किसी प्रतियोगिता को जीत सकते हैं। सर्दी जुकाम के साथ बुखार हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

आज यानी शनिवार का दिन कन्या राशि के लोग सोच समझकर काम करें। तरक्की में आ रहीं बाधाएं दूर होगीं। पुराना अटका पड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। माता पिता के आशीर्वाद के साथ कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा चलेगा।

तुला राशि(Libra)

शनिवार यानी 10 मई का दिन तुला राशि के लोगों निवेश करने से बचना नहीं है, जो भी निवेश करेंगे आगे चलकर फायदा होने की संभावना है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को नौकरी बदलने से झिझकना नहीं है। जीवनसाथी के साथ नोंकझोक हो सकती है। खानपान में लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा पेट संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

10 मई यानी शनिवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों को संभलकर रहना होगा, नुकसान होने की संभावना है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा जिससे आपका मन भी खुश रहेगा। युवाओं के जीवन में कोई साथी एंट्री कर सकता या सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरते।

धनु राशि (Sagittarius)

शनिवार यानी 10 मई के दिन भूलकर भी विवादों में न पड़े अन्यथा विवाद ज्यादा बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत हैं। किसी बड़े निवेश को करने में झिझके नहीं आगे चलकर मन मुताबिक फल मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

12 राशि में से एक मकर राशि भी है, जिन्हें आज यानी शनिवार के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सोच समझकर किसी पर भरोसा करें। कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले लोगों की बात करें तो शनिवार के दिन उलझनों भरा गुजरेगा। मौसम संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेनदेन बहुत सोच समझ करना होगा। आसपास के लोगों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफालता मिलने की संभावना है।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के जातक वाले लोगों को आज यानी शनिवार 10 मई के दिन मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें सफालता अवश्य मिलेगी। अपना दिमाग लगाकर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं, हालांकि पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। पार्टनर से किए वादों को अवश्य पूरा करें अन्यथा विवाद हो सकता है।

Tags

Next Story