Home > Lead Story > दुनिया में मशहूर है लखनऊ का यह घंटाघर, खूबसूरती देखने के लिए लगती है पर्यटक की भीड़

दुनिया में मशहूर है लखनऊ का यह घंटाघर, खूबसूरती देखने के लिए लगती है पर्यटक की भीड़

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक घंटा घर दुनिया में काफी मशहूर है जिसे देखने के लिए दुनिया भर से भी कई पर्यटक नवाबों के शहर में आते हैं।

दुनिया में मशहूर है लखनऊ का यह घंटाघर, खूबसूरती देखने के लिए लगती है पर्यटक की भीड़
X

Famous Clock Tower: दुनिया में भारत पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा विशाल माना जाता है यहां देश के हर राज्य में एक से बढ़कर पर्यटन स्थल देखने के लिए मिलते हैं जो देश की खूबसूरती का बखान करते हैं। ऐसा ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक घंटा घर दुनिया में काफी मशहूर है जिसे देखने के लिए दुनिया भर से भी कई पर्यटक नवाबों के शहर में आते हैं।

जानिए कहां स्थित है यह घंटाघर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र में ये ऐतिहासिक घंटाघर पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जिसे समय का पता लगाने के लिए अंग्रेजों से लेकर कई नवाबों ने घंटाघरों में निर्माण के दौरान बनाया था। बताते चलें कि, नवाबों के शहर लखनऊ का घंटाघर भारत का सबसे ऊंचा घंटाघर है। इस घंटा घर का निर्माण सन 1881ई में नवाब नसीरूद्दीन हैदर ने सर जॉर्ज कूपर के आगमन पर बनवाया था। इसकी वास्तुकला को लंदन के बिग बेन के आधार पर बनाया गया है।यह 221 फीट ऊंचा है, जिसे बनाने में लगभग 1.75 लाख रुपये की लागत आई थी।

जानिए इस घंटाघर की खासियत

इस घंटाघर की बात करें तो इसमें कई खासियत नजर आती है जो इस प्रकार है..

1- आपको बताते चलें, रास्कल पायने ने इस 67 मीटर ऊंचे घंटाघर की संरचना तैयार की जो विक्टोरियन और गोथिक शैली की संरचनात्मक डिजाइन को दर्शाता है। घड़ी के निर्माण के लिए गनमेटल का प्रयोग किया गया है।

2- इस घंटाघर की बात करें तो, इसके विशाल पेंडुलम 14 फीट की लंबाई के हैं और घड़ी के डायल पर फूलों की डिजाइन के नंबर बने हुए हैं। सर जॉर्ज ताजिर को समर्पित घंटाघर को विजय स्तंभ स्वरूप माना जाता है। माना जाता है कि घंटाघर स्थापित करने का मकसद छात्र समय के हिसाब से अपनी पढ़ाई करें इसलिए रखा गया है।

3- यहां घंटाघर कई जगहों को सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है जैसे- नगर निगम कार्यालय, लोहिया पार्क और क्रिश्चियन कॉलेज आदि। साथ ही लोगों को सही समय भी बताता है।

Updated : 6 Jun 2024 1:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Deepika Pal

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top