Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > अन्य

हो जाइए सावधान! इन दो दिनों में रहेगी बैंकों में हड़ताल, फटाफट निपटाएं काम

हो जाइए सावधान! इन दो दिनों में रहेगी बैंकों में हड़ताल, फटाफट निपटाएं काम

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि, कुछ मांग के चलते हड़ताल का ऐलान किया जा रहा हैं।

हो जाइए सावधान इन दो दिनों में रहेगी बैंकों में हड़ताल फटाफट निपटाएं काम

Bank Strike: देश भर में बैंकिंग सेवाएं चलती रहती है अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि, कुछ मांग के चलते हड़ताल का ऐलान किया जा रहा हैं।

इन बैंकों के काम पर होगा असर

आपको बताते चलें कि, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि, SBI, PNB, BoB, ICICI और HDFC बैंक ने इस हड़ताल को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इस हड़ताल का असर आपको सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और ग्रामीण बैंकों में देखने को मिल सकता है।

इतने दिन बैंक रहेंगे प्रभावित

आपको बताते चलें कि, यहां पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) एक संगठन है यह 8 लाख से अधिक बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है. 22 मार्च को महीना का चौथा शनिवार भी है, जो सभी सरकारी और निजी बैंकों के लिए अवकाश होता है. 23 मार्च को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी. वहीं, 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

जानिए क्या बैंकों की मांग 

आपको बताते चलें कि, बैंक यूनियनों की मांग है कि सरकारी ऑफिसों की तरह बैंकों के लिए भी वर्क शेड्यूल सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिनों के लिए ताकि वर्क -लाइफ बैलेंस रहे. बैंक कर्मचारियों की सेफ्टी सुनिश्चित करने की मांग. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रिक्त कर्मचारी और अधिकारी निदेशक के पदों को भरने की मांग रहेंगी।

Related to this topic: