Home > Lead Story > Sunil Chhetri Unbreakable Records: शायद ही कोई तोड़ पाएगा सुनील छेत्री के 10 रिकॉर्ड

Sunil Chhetri Unbreakable Records: शायद ही कोई तोड़ पाएगा सुनील छेत्री के 10 रिकॉर्ड

Sunil Chhetri Unbreakable Records: शायद ही कोई तोड़ पाएगा सुनील छेत्री के 10 रिकॉर्ड
X

सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम का एक ऐसा नाम हैं जो फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्‍तान एवं स्‍टार खिलाड़ी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान भी कर दिया है। लेकिन संन्यास से पहले सुनील छेत्री ने अपने नाम ऐसे कई रिकॉर्ड किए हैं जिन्‍हें शायद कोई भारतीय फुटबॉलर तोड़ पाए।

मौजूदा राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री का अपने क्लब और देश के लिए शानदार करियर रहा है और उन्होंने कई दिलचस्प रिकॉर्ड बनाए हैं।

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने से लेकर आई-लीग और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में सबसे ज्यादा भारतीय गोल करने वाले खिलाड़ी बनने तक, सुनील ने सब कुछ हासिल किया है।

आइए नजर डालते हैं फुटबॉल के स्‍टार Sunil chhetri के 10 unbreakable records पर

Sunil Chhetri Unbreakable Records:


1. तीन अलग-अलग महाद्वीपों में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

सुनील छेत्री तीन अलग-अलग महाद्वीपों पर खेलने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं - उन्होंने एशिया, यूरोप (स्पोर्टिंग क्लब डी पुर्तगाल) और उत्तरी अमेरिका (कैनसस सिटी विजार्ड्स) में खेला है।

2. AFC competitions में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक गोल

सुनील छेत्री ने एएफसी कप और एएफसी चैंपियंस क्वालीफायर में कुल 19 गोल किए हैं, जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक हैं।0

3. ISL में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक हैट्रिक

सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अब तक दो हैट्रिक बनाई हैं, जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। उनकी पहली हैट्रिक 2015 में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ थी और दूसरी एफसी पुणे सिटी के खिलाफ थी जो 2017-18 सीज़न के दौरान बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हुए बनाइ थी।

4. ISL में हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

5. ISL में सबसे ज्यादा गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी

सुनील छेत्री पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्‍होनें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में सबसे ज्‍यादा गोल किए हैं और लीग के इतिहास में 47 गोल के साथ दूसरे सबसे बड़े गोल स्कोरर हैं।

6. I-League में सबसे ज्‍यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

सुनील छेत्री 90 गोल के साथ नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल)/आई-लीग इतिहास में सर्वकालिक सर्वोच्च भारतीय गोल स्कोरर हैं।

7. छह बार बन चुके हैं AIFF Player of the Year

जब से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 1992 में प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार शुरू किया था, सुनील छेत्री से अधिक किसी भी खिलाड़ी ने इसे कभी नहीं जीता है। सुनील छेत्री 6 बार AIFF Player of the Year रह चुके हैं।

8. भारत के लिए सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले प्‍लेयर

सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय कैप और गोल के साथ-साथ, सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल में सबसे अधिक तीन हैट-ट्रिक भी हासिल की हैं। उनकी पहली हैट्रिक 2008 में एएफसी चैलेंज कप फाइनल में ताजिकिस्तान के खिलाफ थी जिसे भारत ने 4-1 से जीता था। दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में वियतनाम के खिलाफ हुआ जिसे भारतीय ने 3-1 से जीता और आखिरी मैच 2018 में इंटरकांटिनेंटल कप में चीनी ताइपे के खिलाफ था। भारत ने मुकाबला 5-0 से जीता था।

9. भारत के लिए सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ने अब तक सबसे अधिक 117 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भी भाग लिया है। पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया 107 कैप के साथ छेत्री के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

10. किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय गोल

सुनील छेत्री 117 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 74 गोल के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वोच्च भारतीय गोल स्कोरर हैं। भारतीय स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) के बाद विश्व फुटबॉल में दूसरे सबसे अधिक सक्रिय गोल स्कोरर भी हैं।

Updated : 16 May 2024 10:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top