Home > Lead Story > स्पेस किड्ज इंडिया ने 30 किमी की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

स्पेस किड्ज इंडिया ने 30 किमी की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

X

चेन्नई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसके चलते हर गली, मौहल्ले और घरों की छतों पर तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आया। इसी कडी में अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में देश जागरूकता बढ़ाने वाले एक संगठन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर भारतीय तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। चेन्नई स्थित संगठन स्पेस किड्ज ने अपने सोशल मीडिया मंच पर इसका एक वीडियो साझा किया है। जिसमें फहराते हुए तिरंगे को देखा जा सकता है।

स्पेस किड्ज इंडिया की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती केसन ने कहा, "हमने इस साल 27 जनवरी को चेन्नई से बैलूनसैट छोड़ा था। इसने करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर भारतीय तिरंगा फहराया।"उन्होंने कहा कि यह वीडियो आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर सोमवार को जारी किया गया। उन्होंने कहा कि बैलूनसैट से जुड़े विशेष कैमरे की मदद से अंतरिक्ष में फहराते तिरंगे का वीडियो बनाया गया।

बता दें की स्पेस किड्ज ने देश भर के सरकारी स्कूल की 750 छात्राओं की मदद से आजादीसैट-1को विकसित किया था। इसे बीते सात अगस्त को लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान SSLVD की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था लेकिन यह यान उसे वांछित कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। केसन ने कहा कि आजादीसैट-1 तैयार करने में 68 लाख रुपये खर्च किए थे। अब संगठन आजादीसैट-2 के निर्माण के लिए निवेशकों की तलाश कर रहा है।

Updated : 25 Aug 2022 6:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top