सपा-बसपा का सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं होगा : योगी आदित्यनाथ

सपा-बसपा का सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं होगा : योगी आदित्यनाथ
X

सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने जो कहा है वो कर दिखाया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले कि मोदी जी का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्यों कि उन्होंने विकास कराया। मोदी जी ने घर-घर बिजली पहुंचाई। जब पड़ोसी के घर में बिजली जलती थी तो उन लोगों को चिढ़ होती थी कि उनके घर में बिजली क्यों जल रही है।

रविवार को सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मां शांकभरी देवी मन्दिर से पूजा अर्चना कर माता टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहटा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की माटी का कण-कण मेरे लिए चंदन है जिसे मैं माथे पर लगाता हूं। प्रदेश में दो वर्षाें की सरकार में हमने बहुत सारे काम किए जो पिछली सरकारों में अधूरे थे। दो करोड़ सात लाख गरीबों को शौचालय देने का कार्य किया है। किसानों को हमारी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का काम किया है। आपके आशीर्वाद से हमने दो वर्षों में गुंडों के लिए दो ही जगह तय की हैं। या तो वह जेल में हैं या दुनिया छोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पहले इन्वेस्टर्स समिट में सहारनपुर के व्यापारियों ने एक हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर साइन किए हैं। सहारनपुर जनपद के 75 हजार किसानों का कर्ज माफ किया है। आप चले जाइए गांव में, शहर में, आप चले जाइए उत्तर में आप चले जाइए दक्षिण और पूरब या पश्चिम में। यह के रहने वाले बुजुर्गों से पूछिए, बच्चों से पूछिए, महिलाओं से पूछिए, नौजवानों से पूछिए हर जगह मोदी के नाम की ही धूम है। हमें आभार व्यक्त करना चाहिए भाजपा नेतृत्व का जिन्होंने मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किया और आशा एक नया संचार पैदा किया था। सपा-बसपा सरकार बनाने का सपना देखकर चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोले कि वह अमेठी में जाकर कहते हैं कि हम चीनी के पेड़ लगा देंगे। उन्हें लगता है कि गन्ना पेड़ पर लटकता है। पिछले पांच सालों में जो मोदी सरकार ने किया है इससे देखकर यह पांच साल कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धपीठ में माता शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य आश्रम पहुंचने पर प्रभारी संत सहजानंद ब्रह्मचारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संत सहजानंद ने कहा कि संत समाज के लिए योगी आदित्यनाथ का सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचना गर्व की बात है।

Tags

Next Story