Home > Lead Story > राजस्थान : सामाजिक न्याय मंत्री भंवर लाल मेघवाल का निधन, समेत कई नेताओं ने जताया दुख

राजस्थान : सामाजिक न्याय मंत्री भंवर लाल मेघवाल का निधन, समेत कई नेताओं ने जताया दुख

राजस्थान : सामाजिक न्याय मंत्री भंवर लाल मेघवाल का निधन, समेत कई नेताओं ने जताया दुख
X

जयपुर। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। मास्टर मेघवाल (72) मस्तिष्काघात के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच बार विधायक रहे मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया, मंत्रिमंडलीय सहयोगी मास्टर भंवर लाल के निधन का गहरा दुख है। हम 1980 से साथ थे।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने भी मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने मेघवाल के निधन पर राजकीय शोक के मद्देनजर मंगलवार को प्रस्तावित निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला' स्थगित कर दी है।

मेघवाल चुरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। इस साल मई में मस्तिष्काघात के बाद से वह बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी बेटी बनारसी देवी का ह्रदयाघात से निधन हो गया था। भंवर लाल मेघवाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

Updated : 16 Nov 2020 3:16 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top