Home > Lead Story > भारत में कोरोना से अब तक 590 लोगों की मौत, 18601 मरीज, 3252 ठीक हुए

भारत में कोरोना से अब तक 590 लोगों की मौत, 18601 मरीज, 3252 ठीक हुए

भारत में कोरोना से अब तक 590 लोगों की मौत, 18601 मरीज, 3252 ठीक हुए
X

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 18 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 18 हजार 601 हो गई है। इसमें 590 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3252 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1336 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हो गई है।भारत में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18601 तक हो गई है। इसमें 14759 सक्रिय मामले, 3252ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब तक 590 लोगों की मौत हो गई हैं। 14759 लोगों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अंडमान निकोबार में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 16 हो गई है। इनमें से 11 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। यहां मंगलवार सुबह तक 722 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 92 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 20 की मौत हो गई है।

अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 की कोरोना पीड़ित होने की सूचना है। असम में आंकड़ा 35 हो चुका है, यहां 19 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। एक की मौत हुई है।

बिहार में स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 113 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके थे। जिनमें से 42 लोगों को अभी तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। 2 की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ में आंकड़ा 26 है। छत्तीसगढ़ में 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। यहां 25 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

दिल्ली में कोरोना वायरस लोगों की संख्या अब भी बढ़ रही है । अब तक जारी आंकड़े के मुताबिक 2081 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं। 431 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अकेले दिल्ली में 47 लोगों की मौत हुई है। वही दूसरी तरफ गोवा कोरोना से मुक्त राज्य बना हुआ है। यहां 7 मामले सामने आए थे, सभी को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

गुजरात में भी करोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। यहां 1939 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। 132 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 71 की मौत हो गई है। हरियाणा में यह आंकड़ा 254 पहुंच गया है। यहां 127 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां सिर्फ 3 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 39 हो गया है। 16 को डिस्चार्ज किया गया । एक की मौत हुई है।

जम्मू कश्मीर में भी कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 368 हो गई है। 71 को डिस्चार्ज किया गया है। 5 की मौत हो गई है। झारखंड में यह संख्या 46 हो गई है। यहां 2 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में यह आंकड़ा 408 हो गया है। 122 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 हो गयी है।

केरल में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा 408 है। यहां 291 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 3 की मौत हुई है। लद्दाख में सिर्फ 18 मामले सामने आए हैं। 14 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मध्यप्रदेश में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 1485 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। 127 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सिर्फ मध्यप्रदेश में 74 लोगों की मौत हो गई है।

Updated : 21 April 2020 7:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top