Home > Lead Story > 2020 में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा को मिली जीत, जनता ने जताया विश्वास : स्मृति ईरानी

2020 में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा को मिली जीत, जनता ने जताया विश्वास : स्मृति ईरानी

2020 में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा को मिली जीत, जनता ने जताया विश्वास : स्मृति ईरानी
X

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में भी कांग्रेस का वही हाल हो रहा है जो लोकसभा चुनाव में उनके निवर्तमान अध्यक्ष का अमेठी में हुआ। उन्होंने हाल में पंचायत व स्थानीय चुनाव नतीजों में भाजपा को मिली सफलता के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। जम्मू-कश्मीर में हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में भी भाजपा ने इतिहास रचा है।

ईरानी ने आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सबका साथ, सबका विकास। सबका विकास के संकल्प के साथ भाजपा के देशभर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 27 सितम्बर से लेकर बीते रविवार तक एक प्रदेश का विधानसभा चुनाव, 11 प्रदेशों में उप चुनाव, 8 स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा के लिए अभूतपूर्व जीत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 22 दिसम्बर को मतदान के बाद अब तक 242 जिला पंचायत की सीटों में से भाजपा ने 187 में जीत दर्ज कराई है। साथ ही 6,450 ग्राम पंचायत के हमारे सदस्य अरुणाचल में चुनकर आए हैं।

निगम और पंचायत चुनाव में भी भाजपा आगे -

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पासीघाट म्यूनिसिपल काउंसिल में भी अपनी जीत दर्ज करा ली है। इसकी तुलना में कांग्रेस पासीघाट में 2 तक सिमट कर रह गई है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में भी कांग्रेस का वही हाल हुआ है जो उनके निवर्तमान अध्यक्ष का अमेठी में हुआ।ईरानी ने कहा कि गोवा में जिला पंचायत के चुनाव ने अनोखा इतिहास रचा। उसमें 48 सीटों में से भाजपा ने 33 सीटों पर विजय पताका लहराई और आज दिल्ली में वो राजनीतिक दल जो चक्का जाम करके बैठे हैं, वो मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गए।

डीडीसी चुनाव में इतिहास रचा -

भाजपा नेता ने कहा कि डीडीसी के चुनाव में जम्मू कश्मीर की धरती पर भाजपा ने एक अनोखा इतिहास रच दिया। इस चुनाव में भाजपा ने 75 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराकर, जनता के बीच नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।केंद्रीय मंत्री ने हैदराबाद निगम चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि जिस ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पिछले चुनाव में भाजपा महज चार सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी, वहां इस बार 48 सीटों पर उसने विजय पाकर इतिहास रचा है।

Updated : 12 Oct 2021 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top