Home > Lead Story > पंजाब चुनाव में किसानों की एंट्री, 25 संगठन सभी 117 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

पंजाब चुनाव में किसानों की एंट्री, 25 संगठन सभी 117 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

पंजाब चुनाव में किसानों की एंट्री, 25 संगठन सभी 117 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
X

चंडीगढ़। पंजाब में विधासभा चुनाव की घोषणा से पहले किसानों नेताओं ने बड़ा धमाका कर दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर दिल्ली की सीमाओं से लौटे किसान संगठनों ने एकजुट होकर चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए संयुक्त समाज मोर्चा बनाया गया है, जिसके तले 25 किसान संगठन चुनाव लड़ेंगे। किसानों की ओर से भाकियू राजेवाल नेता बलबीर सिंह राजेवाल मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। चंडीगढ़ में हुई बैठक ये निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा- " पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक नया 'संयुक्त समाज मोर्चा' बनाया गया है। 22 यूनियनों ने यह फ़ैसला लिया है। हमें व्यवस्था बदलने की ज़रूरत है और हम लोगों से इस मोर्चे का समर्थन करने की अपील करना चाहते हैं। राजेवाल ने आगे कहा की पंजाब की हालत देखकर लोगों का दबाव है। लोग फोन कर रहे हैं कि चुनाव लड़ने का फैसला करो। यह मोर्चा सभी सभी सीटों पर लड़ेगा। पंजाब के हितैषियों से बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के गंदे सिस्टम को सुधारेंगे।

Updated : 25 Dec 2021 1:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top