Home > Lead Story > दिल्ली में एक बार फिर जुटे किसान, कृषि मंत्री तोमर से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

दिल्ली में एक बार फिर जुटे किसान, कृषि मंत्री तोमर से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

किसान संगठन का कहना है कि सरकार ने उत्पादन की कुल लागत पर 50% MSP लागू करने का लिखित आश्वासन दिया था

दिल्ली में एक बार फिर जुटे किसान, कृषि मंत्री तोमर से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
X

नईदिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर दिल्ली में जुटना शुरू हो गए है। भारतीय किसान मोर्चा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत आयोजित कर रहा है। इसके चलते यहां बड़ी संख्या में किसान देश भर से एकत्रित हो रहे हैं।किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर 2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।साथ ही रामलीला मैदान के आसपास ट्रैफिक को भी डायवर्ट भी किया गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। किसान संगठन का कहना है कि सरकार ने उत्पादन की कुल लागत पर 50% MSP लागू करने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके लिए सरकार ने जो कमेटी बनाई थी, उसमें 26 सदस्य इंडस्ट्रियल घरानों के पक्ष में थे। ऐसे में किसान इस कमेटी का भी विरोध कर रहे हैं।


इसी बीच किसानों एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पंहुचा। कृषि मंत्री से मिलने वाले दल में आर. वेंकैया, डॉ. सुनीलम, प्रेम सिंह गहलावत, वी. वेंकटरमैया, सुरेस कोठ, युद्धवीर सिंह, हन्नान मोला, बूटा सिंह बुर्जगिल, जोगिंदर सिंह उग्राहा, सत्यवंत, पुष्पेंद्र सिंह उग्राहा, डॉ. दर्शन पाल, मंजीत राय, हरिंदर लखोवाल, सतनाम सिंह बेहरू शामिल है।

Updated : 13 April 2024 12:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top