Home > Lead Story > पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
X

नईदिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की शूटर अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग के फ़ाइनल मुकाबले में 249.6 का स्कोर स्वर्ण पदक जीत लिया। जोकि पैरालंपिक में नया रिकार्ड है। उन्होंने अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनी लखेड़ा को जीत की बधाई है। उन्होंने अवनी से फोन पर चर्चा की और बधाई दी। न्होंने कहा कि यह जीत देश के लिए गौरव का विषय है। अवनी ने पूरे देश से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Updated : 30 Aug 2021 7:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top