Home > Lead Story > मोदी सरकार 3.0 में शिवराज सिंह चौहान को मिली दो बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी

मोदी सरकार 3.0 में शिवराज सिंह चौहान को मिली दो बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी

मोदी सरकार 3.0 : शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद हैं।

मोदी सरकार 3.0 में शिवराज सिंह चौहान को मिली दो बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी
X

मोदी सरकार 3.0 में शिवराज सिंह चौहान को मिली दो बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी

Shivraj Singh Chauhan : मध्यप्रदेश। शिवराज सिंह चौहान को मोदी सरकार में दो बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। उन्हे पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। पिछले एक्सपीरियंस को देखते हुए उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण और एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे मध्यप्रदेश के सबसे लॉन्गेस्ट सर्विंग चीफ मिनिस्टर भी रहे हैं।

बता दें कि, विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में भाजपा के सबसे पुराने और वरिष्‍ठ नेताओंं में एक हैं। शिवराज सिंह चौहान हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव में विदिशा लोकसभा सीट से भारी मतों के अंतर से विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 8,21,408 वोटों से हराया एवं कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।

रविवार को शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 71 सांसदों के साथ शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में आठ हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। सोमवार से ही मोदी सरकार एक्शन में है। पहला फैसला भी किसानों के हित में लिया गया। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय देकर केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

देखिए किस मंत्री को कौनसा मंत्रालय मिला :

नितिन गड़करी सड़क और परिवहन मंत्री

राज नाथ सिंह रक्षा मंत्रालय

अमित शाह गृह मंत्रालय

मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय

श्रीपद नायक केंद्रीय राज्य मंत्री एवं ऊर्जा मंत्रालय

अश्विनी वैष्णव सूचना प्रसारण मंत्रालय

जीतन राम माँझी लघु उद्योग मंत्रालय

मनसुख मंडविया खेल एवं श्रम मंत्रालय

गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय

चिराग पासपान खेल मंत्री, फूडप्रोसेसिंग मिनिस्ट्री

भूपेन्द्र यादव वन और पर्यावरण मंत्री

किरण रिज़िजू संसदीय कार्य मंत्री

निर्मला सीतारमन वित्त मंत्रालय

एस. जयशंकर विदेश मंत्रालय

अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री

शांतनु ठाकुर शिपिंग राज्य मंत्री

रवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक राज्य मंत्री

हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय

सुरेश गोपी संस्कृति राज्य मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मिनिस्टर

धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय

कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्रालय

जेपी नड्डा स्वास्थ मंत्रालय

गिरिराज सिंह टेक्स्टाइल मंत्रालय

पीयूष गोयल उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय

Updated : 10 Jun 2024 2:42 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top