Home > Lead Story > क्या भाजपा में जाएंगे शिवपाल यादव? ट्विटर पर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को किया फॉलो

क्या भाजपा में जाएंगे शिवपाल यादव? ट्विटर पर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को किया फॉलो

क्या भाजपा में जाएंगे शिवपाल यादव? ट्विटर पर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को किया फॉलो
X

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर फालोइंग की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी। शिवपाल यादव की फालोइंग की संख्या बढ़ने पर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गयी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीटर पर फॉलो किया।


समाजवादी पार्टी के टिकट विधानसभा चुनाव लड़कर जीतने वाले शिवपाल यादव ने बीते दिनों प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर ही अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आने वाले वक्त में कुछ बदलाव की ओर इशारा किया था।


शिवपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को फाॅलो करना शुरु किया तो इसको लोगों ने उनके भाजपा में जाने के संकेत के रुप में देखा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार समाजवादी पार्टी की बैठक में न बुलाये जाने और फिर गठबंधन दलों के नेताओं में उनके नाम को शामिल किये जाने से शिवपाल यादव नाराज हुए। इस दौरान शिवपाल यादव पुन: भाजपा के सम्पर्क में आये हैं।

Updated : 9 April 2022 6:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top