Home > Lead Story > केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सिंधिया ने मप्र दौरा किया रद्द

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सिंधिया ने मप्र दौरा किया रद्द

सिंधिया मप्र का दौरा छोड़ दिल्ली रवाना

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सिंधिया ने मप्र दौरा किया रद्द
X

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ मंत्रियों की होने वाली बैठक के स्थगित होने के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली बुलाया गया है। उनके साथ महाराष्ट्र में पार्टी के बड़े नेता नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को नई दिल्ली बुलाया गया है। नेताओं को दिल्ली तलब करने से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गई हैं।

सूत्रों के अनुसार मप्र से कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं में सिंधिया का नाम सबसे ऊपर है। ऐसे में मप्र आए सिंधिया मंगलवार को भगवान महाकाल के दर्शन कर अपना दौरा छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। नियत कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया को आज देवास के बाद इंदौर का दौरा करना था। लेकिन उन्होंने अपने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया ह

गौरतलब है की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी आज हिमाचल दौरे के बाद दिल्ली पहुंच रहे है। ऐसे में एक दो दिन में ही मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा की इस विस्तार में करीब 20 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल से मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

Updated : 12 Oct 2021 10:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top