संजीव सचदेवा बने मप्र उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधीश: राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
X
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधीश मनोनीत हुए संजीव सचदेवा का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को राजभवन के संदीपनी सभागार में आयोजित हुआ।

भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधीश मनोनीत हुए संजीव सचदेवा का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को राजभवन के संदीपनी सभागार में आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हेंं मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल श्री पटेल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री सचदेवा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायाधीश संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मप्र उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक रामेश्वर शर्मा, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, लोकायुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव, सदस्य मानवाधिकार आयोग राजीव टंडन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय शुक्ल, प्रमुख सचिव विधि नरेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, रजिस्ट्रार जनरल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय धरमिंदर सिंह, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिला न्यायालय एवं बार के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी सहित जन प्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Tags

Next Story