Home > देश > राहुल गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों के किसानों का दर्द नहीं दिखता : सांबित पात्रा

राहुल गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों के किसानों का दर्द नहीं दिखता : सांबित पात्रा

राहुल गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों के किसानों का दर्द नहीं दिखता : सांबित पात्रा
X

नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी और अन्य दलों द्वारा की जा रही राजनीति पर भाजपा ने आज पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा की लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है। हमने उसके पश्चात देखा है कि चाहे किसान संगठन हो, चाहे प्रशासन दोनों ने मिलकर बातचीत की, दोनों के बीच में समन्य हुआ, दोनों ने बातचीत करके कुछ निष्कर्ष निकाले। मुख्यत: जो निष्कर्ष था वो एक निष्पक्ष जांच का था।पोस्टमॉर्टम पर किसी ने अगर सवाल नहीं उठाए, तो राहुल गांधी उसके विशेषज्ञ न होने के बाद भी उस पर भ्रम फैलाकर वातावरण को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं। गांधी परिवार का किसानों से कोई लेनादेना नहीं है। गांधी परिवार का केवल अपने परिवार से ही लेनादेना है।

राजस्थान में धान की खरीदी के लिए कुछ किसान प्रशासन के सामने गए थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया, वो किसान आज अस्पताल में भर्ती हैं, क्या राहुल गांधी जी ने इस पर राज्य के मुख्यमंत्री से बात की? राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, पर क्या उन्होंने राजस्थान के किसानों की चिंता की?राहुल जी आप जो वोटों की खेती करने का प्रयास कर रहे हैं, इससे आप बचिए। देश में सबसे महत्वूपर्ण विषय है शांति की स्थापना। हिंसा न हो, शांति रहे, हम विकास के पथ पर अग्रसर हों, हर जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी का ये कर्तव्य है।

Updated : 12 Oct 2021 10:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top