Home > Lead Story > SCO Meet 2020 : रूसी अधिकारी ने आगे हाथ बढ़ाया तो राजनाथ सिंह ने किया नमस्ते, देखें VIDEO

SCO Meet 2020 : रूसी अधिकारी ने आगे हाथ बढ़ाया तो राजनाथ सिंह ने किया नमस्ते, देखें VIDEO

SCO Meet 2020 : रूसी अधिकारी ने आगे हाथ बढ़ाया तो राजनाथ सिंह ने किया नमस्ते, देखें VIDEO
X

मॉस्को। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए रूस दौरे पर हैं। इस समय कोरोना वायरस महामारी के बीच शारीरिक दूरी का महत्व सबसे ज्यादा हो गया है। भारत में मेल-मुलाकात और किसी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए सदियों से नमस्कार या नमस्ते का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब कोरोना काल में दुनिया के कई देश इसका महत्व समझने लगे हैं। इस बीच, एक बार फिर भारत का नमस्ते चर्चा में आया है।

हम आपको बता दें कि बुधवार को मॉस्को पहुंचने के दौरान, राजनाथ सिंह और एक रूसी अधिकारी के बीच अलग तरह का वीडियो सामने आया। दरअसल, रूसी अधिकारी ने राजनाथ सिंह से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, जिसका जवाब रक्षा मंत्री ने नमस्ते करके दिया।

दरअसल, रक्षा मंत्रालय के दफ्तर ने ट्विटर पर राजनाथ सिंह के मॉस्को पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ रक्षा मंत्री कार्यालय ने लिखा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को पहुंच गए हैं।' राजनाथ सिंह जब मॉस्को पहुंचे, तब उनके स्वागत के लिए कई शीर्ष रूसी अधिकारी वहां मौजूद थे। एयरपोर्ट पर सबसे पहले उनका स्वागत मेजर जनरल बुक्तेव यूरी निकोलाइविच ने किया। राजनाथ सभी को नमस्ते करते हुए अभिवादन कर रहे थे।

राजनाथ सिंह के थोड़ा आगे बढ़ने पर जब एक रूसी अधिकारी ने सैल्यूट करने के बाद अपना हाथ आगे बढ़ाया तो रक्षा मंत्री ने उन्हें नमस्कार से जवाब दिया। इस बीच, दोनों के बीच थोड़ी बहुत बातचीत भी हुई।

ट्विटर पर रक्षा मंत्री कार्यालय के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 16 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और दो हजार से भी अधिक यूजर्स इसे रि-ट्वीट कर चुके हैं।


rबता दें कि राजनाथ सिंह रूस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सिंह 5 सितंबर तक मॉस्को में रहेंगे। इस दौरान, शंघाई सहयोग संगठन में रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं, रूस रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया था. 'मॉस्को के लिए रवाना हो रहा हूं। इस दौरे पर, मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक, सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) की बैठक में हिस्सा लूंगा और द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीआईएस के सदस्यों से मुलाकात करूंगा।'

Updated : 3 Sep 2020 10:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top