Home > Lead Story > Rohit Sharma Cricket Records : रोहित शर्मा ने की MS धोनी की बराबरी, जानिए कैसे?

Rohit Sharma Cricket Records : रोहित शर्मा ने की MS धोनी की बराबरी, जानिए कैसे?

Rohit Sharma Cricket Records : भारत ने 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी - 20 मैच खेला। इस मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया।

Rohit Sharma Cricket Records : रोहित शर्मा ने की MS धोनी की बराबरी, जानिए कैसे?
X

Rohit Sharma Cricket Records : रोहित शर्मा ने की MS धोनी की बराबरी, जानिए कैसे?

Rohit Sharma Cricket Records : भारत ने टी - 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में जीत के साथ शानदार शुरुआत की। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यही नहीं रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के भी लगा दिए हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट अभी और रिकॉर्ड्स बनाएगी। जानते हैं क्रिकेट में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने टी - 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 43 मैच जीत लिए हैं। आयरलैंड पर भारतीय क्रिकेट टीम की विजय उनकी 43 वीं जीत थी। इसके पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम को टी - 20 क्रिकेट में 43 मैच में जीत दिलाई थी। उनके बाद विराट कोहली बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम को 32 मैच में जीत दिला पाए थे।

टी - 20 वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे :

रोहित शर्मा ने टी - 20 वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगा दिए हैं। क्रिस गेल 551 मैच में 553 छक्के लगा पाए थे। रोहित शर्मा ने टी - 20 में 2860 गेंद पर 4000 रन बना लिए हैं। इस तरह वे कम गेंद में अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन :

भारत ने 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी - 20 मैच खेला। इस मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। आयरलैंड 97 रन का टारगेट दिया था जिसे भारत ने 12.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। अब सभी की नजर 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर है।

Updated : 6 Jun 2024 4:48 AM GMT
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top