Home > Lead Story > तीन राज्यों को छोड़कर पूरे देश में 6 फरवरी को होगा चक्का जाम : राकेश टिकैत

तीन राज्यों को छोड़कर पूरे देश में 6 फरवरी को होगा चक्का जाम : राकेश टिकैत

तीन राज्यों को छोड़कर पूरे देश में 6 फरवरी को होगा चक्का जाम : राकेश टिकैत
X

नईदिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन का आज 72वां दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कल शनिवार को देशव्यापी चक्का जाम करने का एलान किया।भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की दिल्ली में 'चक्का जाम' नहीं होगा।साथ ही देशव्यापी विरोध शांतिपूर्ण होगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में छह फरवरी को चक्का जाम नहीं किया जाएगा। किसान केवल जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं और 'चक्का जाम' भी 6 फरवरी को पूरे देश में शांतिपूर्वक आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में कहीं भी चक्का जाम नहीं होगा। जो किसान हमसे जुड़ने में असमर्थ हैं, वे अपने संबंधित स्थानों पर चक्का जाम करेंगे।

उन्होंने कहा इस दौरान जो लोग फंस जायेंगे, उन्हें भोजन और पानी दिया जाएगा, हम शांति से उनसे बात करेंगे और अपनी बात समझाएंगे। इससे पहले टिकैत ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के बाहर हर जगह छह फरवरी को तीन घंटे तक चक्का जाम रहेगा।

इसके साथ ही टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है, इसलिए वह अपने ट्रैक्टर में तेल भरवाकर तैयार रखें। टिकैत ने कहा कि दिल्ली में इसलिए चक्का जाम नहीं होगा क्योंकि दिल्ली को पहले से ही सरकार ने जाम कर रखा है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में किसान इस समय गन्ने की कटाई में लगे हुए हैं, इसलिए दोनों प्रदेशों में छह फरवरी को चक्का जाम न करने का फैसला लिया गया है।


Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top