Home > Lead Story > अंबानी कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए, जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन की मुफ्त सप्लाई शुरू

अंबानी कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए, जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन की मुफ्त सप्लाई शुरू

अंबानी कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए, जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन की मुफ्त सप्लाई शुरू
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी होने से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए है। पिछले दिनों उन्होंने अपनी जामनगर रिफाइनरी प्लांट में उत्पादित होने वाली ऑक्सीज़न को मुफ्त देने का निर्णय लिया।

रिलायंस कंपनी ने जामनगर स्थित रिफाइनरी से ऑक्सीजन की सप्लाई महाराष्ट्र राज्य के लिए शुरू कर दी है। उन्होंने बताया की ऑक्सीजन को मेडिकल उपयोग के लिए तैयार कर अस्पतालों को भेजी जा रही है। जानकारी के अनुसार रिलायंस कंपनी महाराष्ट्र को करीब 100 टन गैस की सप्लाई करेगी। अन्य राज्य को भी आवश्यकता अनुसार सप्लाई की जायेगी।

बता दें की देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में आ रहे है। यहां ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की जानें जा रही है। महाराष्ट्र सरकार केंद्र से ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने की मांग की है। राज्य और केंद्र सरकारों के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कई जगह से ऑक्सीजन और हॉस्पिटल में बिस्तरों की कमी से मौतों की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top