Home > Lead Story > देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 4 हजार संक्रमित मिले, एक्टिव केस 23 हजार के पार

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 4 हजार संक्रमित मिले, एक्टिव केस 23 हजार के पार

देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 4 हजार संक्रमित मिले, एक्टिव केस 23 हजार के पार
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े डराने लगे है। पिछले 6 महीने में पहली बार एक दिन में 4 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले है। इसके साथ मौतों की संख्या भी बढ़ने लगी है। हर रोज मिलने वाले नए मरीजों के मामले में भारत पहले से ही दुनिया के टॉप-10 देशों की सूची में शामिल हो गया था। अब मौतों के मामलों में भी भारत टॉप-10 देशों में शामिल हो गया है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,435 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 11 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 2,508 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,79,712 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23,091 हो गई है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,979 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,31,086 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.21 करोड़ लोगों की जांच की जा चकी है।

Updated : 14 April 2023 8:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top