Home > Lead Story > टाटा परिवार की अगली पीढ़ी हो रही है तैयार, भविष्य में संभालेगी कारोबार

टाटा परिवार की अगली पीढ़ी हो रही है तैयार, भविष्य में संभालेगी कारोबार

टाटा परिवार की अगली पीढ़ी हो रही है तैयार, भविष्य में संभालेगी कारोबार
X

वेबडेस्क। देश के मुख्य व्यावसायिक घरानों रिलायंस और अडानी ग्रुप की तरह टाटा समूह भी अपनी अगली पीढ़ी को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के छोटे भाई नवल टाटा के तीनों बच्चे लिआ, नेविल और माया टाटा कंपनी में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। फ़िलहाल तीनों टाटा ट्रस्ट से जुड़े टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के सदस्य है। यहां वे रतन टाटा की निगरानी में बिजनेस के गुर सीख रहे है। ताकि भविष्य में बड़ी भूमिका निभा सकें।

बता दें की नोएल टाटा के तीनों बच्चे लंबे समय से टाटा समूह की कंपनियों म काम कर रहे है। अन्यव्यावसायिक समूहों की तरह उन्हें अभी नई पीढ़ी को सीधे तौर पर सामने नहीं लाया गया है। आइए इससे पहले जान लेते है नोएल टाटा कौन है और कंपनी ने में उनकी भूमिका क्या है।

नोएल टाटा -

नोएल टाटा नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं। वर्तमान में नोएल टाटा ट्रेंट और टाटा इंवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन है, इसके अलावा वह टाटा इंटरनेशनल के एमडी और टाइटन कंपनी के वाइस चेरयमैन भी हैं। उन्हें हाल ही में टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा स्टील का भी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 2022 में उन्हें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी के तौर पर भी जगह दी गई है।

लिआ टाटा -

नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी है लिआ टाटा।मुंबई के जय हिंद कॉलेज से पढ़ीं लिया की उम्र करीब 38 साल है। उन्होंने स्पेन के मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग की पढ़ाई की है। साल 2006 में वह टाटा समूह से जुडी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ताज होटल रिजॉर्ट्स एंड पैलेसेज में असिस्‍टेंट सेल्‍स मैनेजर के तौर पर की थी। वर्तमान में वह ताज ग्र्रुप ऑफ़ होटल्स का संचालन करने वाली कंपनी इंडियन होटल कंपनी में डेवलपमेंट एंड एक्सपेंशन में मैनेजर के रूप में काम कर रही हैं।

माया टाटा -

माया नोएल टाटा की छोटी बेटी है। उनकी उम्र करीब 34 साल है। उन्होंने ब्रिटेन के बेयस बिजनस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से पढ़ाई की है। माया ने अपने कैरियर की शुरुआत टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में इंवेस्‍टर रिलेशनशिप्‍स और पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में की थी। इसके बंद होने के बाद वह टाटा डिजिटल में काम कर रही है।

नेविल टाटा -

नेविल टाटा नोएल टाटा के बेटे है। उनकी उम्र करीब 30 साल है।उन्होंने बेयस बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वर्तमान में वह टाटा की रिटेल चेन ब्रांड ट्रेंट का काम संभाल रहे है। इसके अलावा वह फैशन रिटेल ब्रांड जूडियो स्टोर्स के ऑपरेशंस भी देखते हैं.

Updated : 12 Jan 2023 12:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top