Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > राज्यसभा ने उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना पर जताई चिंता

राज्यसभा ने उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना पर जताई चिंता

राज्यसभा ने उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना पर जताई चिंता
X

नई दिल्ली। राज्यसभा में आज उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना और उससे हुई तबाही पर चिंता जताई गई। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को सदन में शून्यकाल की कार्यवाही के बाद कहा कि उत्तराखंड की घटना दुखद है। उन्होंने बताया कि आज सुबह ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बात कर घटना और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली है। आपदाग्रस्त इलाके में लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

नायडू ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्रालय से भी इस घटना के बारे में जानकारी मांगी है। सभापति ने इस घटना पर सदन में कार्यस्थगन कर चर्चा के लिए दिए गए सभी प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

Updated : 12 Oct 2021 10:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top