Manan Kumar Mishra: कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिन्हें बिहार से राज्यसभा भेज रही बीजेपी

राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें 8 राज्यों के 9 राज्यसभा सीटों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। दरअसल, 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को उपचुनाव होना है। बीजेपी के इस लिस्ट में बिहार से उपेंद्र कुशवाहा के अलावा दूसरे उम्मीदवार के रूप में मनन कुमार मिश्रा का नाम शामिल है। इस नाम ने सबको को चौंका दिया है। आइए जानते हैं मनन कुमार आखिर हैं कौन?
कौन है मनन कुमार मिश्रा?
पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा में मनन मिश्रा का जन्म एक नवम्बर 1956 को हुआ था। उन्होंने पटना विश्व विद्यालय से एलएलबी में टॉप किया। इसके बाद गोपालगंज से ही वकालत शुरू कर दी। 1982 में पटना उच्च न्यायालय में वकीलत करने लगे। वहां से साल 2009 में उन्होंने राजधानी दिल्ली के सर्वोच्च न्यायालय की ओर रूख किया। साल 2010 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य बनने के बाद उन्हें 2012 में पहली बार बार काउंसिल के चेयरमैन नियुक्त किया गया।
बता दें, मनन ने सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों के विवादित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जजों का साथ दिया था।
साल 2014 के शुरूआत में ही उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी। जिसके बाद उन्हें बीते लोकसभा चुनाव स्टार प्रचारक बनाया गया था। मनन कुमार बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर के स्थान पर राज्यसभा जाएंगे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनकी जगह खाली हो गई थी। दूसरी सीट राजद की मीसा भारती वाली खाली हुई है।
