Home > Lead Story > राज ठाकरे से मिले देवेंद्र फडणवीस, शिंदे सरकार में शामिल हो सकती है मनसे

राज ठाकरे से मिले देवेंद्र फडणवीस, शिंदे सरकार में शामिल हो सकती है मनसे

राज ठाकरे से मिले देवेंद्र फडणवीस, शिंदे सरकार में शामिल हो सकती है मनसे
X

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटा चर्चा हुई।इसके बाद से सियासी हलकों में हलचल बढ़ गई।

मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले दोनों नेताओ की ये मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे है की राज ठाकरे की पार्टी को मुख्यमंत्री शिंदे की कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सूत्रों का कहना है की राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मंत्री बन सकते है। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देवेंद्र फडणवीस का कहना है की वह राज ठाकरे का हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे थे। ये एक सौजन्य भेंट है।

बता दें की इससे पहले एकनाथ शिंदे ने भी राज ठाकरे से फोन पर चर्चा की थी। उस समय बताया गया था की शिंदे ने राज ठाकरे की तबियत जानने के लिए फोन किया था। उल्लेखनीय है की राज ठाकरे अघाड़ी सरकार के समय उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर हमलावर है। अब ऐसे में फडणवीस -शिंदे से ठाकरे की बढ़ती नजदीकियां उनके सत्ता में शामिल होने की ओर इशारा कर रही है।

Updated : 16 July 2022 7:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top