राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, प्रियंका वाड्रा वाराणसी से हो सकती है उम्मीदवार

वाराणसी। कांग्रेस के नवागत प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय शुक्रवार को अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़े की थाप पर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत भी की। इस दौरान स्मृति ईरानी बोलते हुए राहुल और प्रियंका चुनावी योजना का इशारा दे दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है, उसका हम निर्वाह करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जबाब में दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी जीतेगी। पार्टी के नेता राहुल गांधी ने जो संदेश दिया है, उसे घर-घर पहुचाऊंगा। उन्होंने आगे एक सवाल के जवाब में कहा की राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। ये जानकर स्मृति ईरानी बौखला गई है। स्मृति इरानी 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रही थीं। क्या वो दिलवा पाईं। अजय राय ने कहा कि हमारे साथ अमेठी के लोग यहां आए उनसे पूछिए उनसे स्मृति इरानी ने कहा था कि आप कमल का बटन दबाइए, आपको 13 रुपये किलो चीनी मिलेगी।
प्रियंका बनारस से लड़ेंगी चुनाव -
वहीँ प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वे जहां कहेंगी हम वहां से चुनाव लड़वा देंगे। यदि वे कहेंगी तो उन्हें बनारस से चुनाव लड़ा देंगे। उनकी जीत के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे।
