Home > देश > कांग्रेस और ट्विटर के बीच तकरार खत्म, राहुल गांधी का एकाउंट हुआ अनलॉक

कांग्रेस और ट्विटर के बीच तकरार खत्म, राहुल गांधी का एकाउंट हुआ अनलॉक

कांग्रेस और ट्विटर के बीच तकरार खत्म, राहुल गांधी का एकाउंट हुआ अनलॉक
X

नईदिल्ली। कांग्रेस और ट्वीटर के बीच जारी तकरार आज समाप्त हो गई। ट्विटर ने एक सप्ताह तक राहुल गांधी का एकाउंट बंद रखने के बाद आज दोबारा अनलॉक कर दिया। दरअसल, बीते सप्ताह राहुल ने दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की एक नाबालिग पीड़िता के परिवार की तस्वीरें साझा की थी। जिसे ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं के अकाउंट ब्लॉक कर दिए थे।

राहुल गांधी ने कल शुक्रवार को वीडियो स्टेटमेंट जारी कर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था की एक कंपनी के रूप में देश की राजनीति तय करने का काम ट्विटर कर रहा है, जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। उन्होंने कहा था कि ये केवल मेरी आवाज बंद करने की बात नहीं, करोड़ों लोगों को चुप कराने का मामला है। इसके बाद आज ट्विटर ने आज सुबह राहुल गांधी सहित कांग्रेस से जुड़े सभी खातों को अनलॉक कर दिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने इसे भारत के लोगों की जीत बताया।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top