Home > Lead Story > भारत जोड़ो यात्रा से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष धक्के खाकर बाहर हुए, राहुल गांधी ने नहीं दी प्रतिक्रिया

भारत जोड़ो यात्रा से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष धक्के खाकर बाहर हुए, राहुल गांधी ने नहीं दी प्रतिक्रिया

भारत जोड़ो यात्रा से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष धक्के खाकर बाहर हुए, राहुल गांधी ने नहीं दी प्रतिक्रिया
X

चंडीगढ़। राहुल गांधी की भारत जोडोयात्रा में कल पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सुरक्षाकर्मियों ने धक्के मारकर बाहर कर दिया था। राहुल गांधी के सामने हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजा वड़िंग की खूब किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक बना रहे है। हालांकि कांग्रेस नेता इस मामले में सफाई देने में लगे हुए है।

दरअसल, यात्रा के दौरान अमरिंदर सिंह राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक दौड़कर आगे आए और क कार्यकर्ता की बांह पकड़कर उन्हें राहुल गांधी के पास लेकर पहुंच गए। उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें राहुल गांधी के पास जाने से रोक दिया। उसने तुरंत वर्कर को एक तरफ किया और राजा वड़िंग को धक्का देकर राहुल के आगे से ही एक किनारे कर दिया। खास बात ये है की यह पूरी घटना राहुल गांधी के सामने घटी लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह आगे बढ़ गए।

वड़िंग ने बताया साजिश -

इस घटना के बाद पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर सिंह की छवि धूमिल हो गई है। विपक्ष से लेकर आम युवा भी उनका मजाक बना रहे है। सोशल मीडिया पर उनके मीम्स की बढ़ आ गई है। ऐसे में अमरिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ केंद्र के अधीन है, इसलिए उन्हें धक्का मारने के पीछे कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है।


Updated : 14 Jan 2023 9:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top