Home > Lead Story > पंजाब मुख्यमंत्री के विवादित बोल, यूपी-बिहार वालों को बताया बाहरी, भाजपा ने घेरा

पंजाब मुख्यमंत्री के विवादित बोल, यूपी-बिहार वालों को बताया बाहरी, भाजपा ने घेरा

प्रियंका गाँधी बगल से खड़े होकर बजाती रही तालियां

पंजाब मुख्यमंत्री के विवादित बोल, यूपी-बिहार वालों को बताया बाहरी, भाजपा ने घेरा
X

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में कंग्रेस नेता और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी क्षेत्रवाद के मुद्दे पर वोटर्स को लुभाने की कोशिशें कर रहे है। मुख्यमंत्री ने सिखों को खुश करने के लिए उत्तर प्रदेश (UP), बिहार और दिल्ली वालों को 'भईया' कह दिया। ये शब्द पंजाब में बाहरी लोगों के लिए नफरत भरे लहजे से देखा जाता है। चन्नी के इन शब्दों ने पंजाब की सियासत में उबाल ला दिया है। भाजपा-आप समेत सभी दलों ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था, 'एकजुट हो जाओ पंजाबियों। यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं।'माल की बात ये है की जिस समय चन्नी ने ये शब्द कहे उस समय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी उनके बगल से खड़ी तालियां बजा रही थी।

भाजपा का पलटवार -

चन्नी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?'

आप के सवाल -

वहीँ दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस की नीति पर सवाल खड़े किए है। केजरीवाल ने कहा कि'यह बेहद शर्मनाक है। हम किसी समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों की निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी का भी यूपी से ताल्लुक है। तब तो वह भी भइया हुईं।'

Updated : 16 Feb 2022 1:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top