संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री! वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी रायबरेली के साथ

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi : संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री

संसद में Priyanka Gandhi की एंट्री : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मैं कड़ी मेहनत करूंगी।

दिल्ली। कई दिनों से जारी सस्पेंस अब ख़त्म हो गया है। राहुल गांधी रायबरेली सीट से ही सांसद रहेंगे। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) की भी संसद में एंट्री लेंगी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वायनाड सीट छोड़ने का निर्णय लिया है। उनकी इस सीट पर उप - चुनाव होगा और प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगी। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मीटिंग हुई जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश हूं और मैं जनता को उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मैं सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। रायबरेली और अमेठी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता। मैं रायबरेली में अपने भाई की भी मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं और मुझे विश्वास है कि, वह चुनाव जीतने जा रही हैं। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के 2 सदस्य हैं, एक मेरी बहन और दूसरा मैं हूं। वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं, मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं। मैं पिछले 5 सालों से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं भी समय-समय पर वायनाड का दौरा करूंगा।"

बाए दें राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। नियम के तहत वे केवल एक सीट से सांसद रह सकते थे। रायबरेली कांग्रेस के गांधी परिवार की सीट कही जाती है। राहुल गांधी ने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायबरेली को चुना है।

Tags

Next Story