Home > Lead Story > कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा : प्रधानमंत्री

कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा : प्रधानमंत्री

कांग्रेस के पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा : प्रधानमंत्री
X

गुवाहाटी। असम में हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा यहां सत्ता में बने रहने के लिए प्रयास कर रही है। असम में जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन बांग्ला भाषा से शुरू किया

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने असम का क्या हाल कर रखा था, यह सबको पता है। यहां न तो रेल कनेक्टिविटी थी और न ही रोड की सुविधा। आज असम में विकास की बयार बह रही है।कांग्रेस ने सामाजिक और राजनैतिक रूप से असम को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बराक वैली की कनेक्विटी का हाल-बेहाल था, इसके सुधार की यहां से मांग उठती थी, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। कांग्रेस बराक घाटी को गुवाहाटी से ही चलाती रही, यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात थी। भाजपा आज असम को इस स्थिति से बाहर निकाल रही है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा आज एक तरफ भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है। आज कांग्रेस आज इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।

कांग्रेस में अस्थिरता -

कांग्रेस एक राज्य में जिसे गाली देते हैं, दूसरे राज्य में उसे गले लगाते हैं। जिस पार्टी की सोच ही स्थिर न हो, वो क्या असम में स्थिर सरकार दे पाएगी?यहां असम में देखिए, कांग्रेस किसके भरोसे मैदान में है? जिन लोगों की राजनीति से यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता दशकों से लड़ रहे हैं, जूझ़ रहे हैं, आज कांग्रेस का हाथ उसी ताला-चाबी को लेकर घूम रहा है। हां असम में भी धोखे और भ्रम का एक वीडियो मैंने देखा है। आपने भी जरूर देखा होगा। इस वीडियो में यहां के कांग्रेस के नेता आपस में मंच पर ही, झूठ का घोषणापत्र बना रहे हैं। घोषणापत्र बनाने में बहुत मेहनत लगती है।

असम विकास की राह पर -

उन्होंने कहा कि असम आज विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा ने भारत के सबसे बड़े पुल डा. भूपेन हजारिका पुल निर्माण कराया। रेल, रोड कनेक्टिविटी मजबूत किया जा रहा है। कई और पुल व सड़कें बनायी जा रही हैं। यही नहीं असम की संस्कृति से भी कनेक्टविटी मजबूत की गई है। उन्होंने कहा कि दलित आदिवासियों को बिजली, गैस कनेक्शन दिया गया है। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ असम के लोगों और गरीब लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि असम राज्य का यह विकास भाजपा और एनडीए की सरकार कर रही है। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत आभार जताता हूं।

Updated : 12 Oct 2021 10:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top