Home > Lead Story > विदेशी मीडिया के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने रद्द की विवेक अग्निहोत्री की प्रेस वार्ता

विदेशी मीडिया के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने रद्द की विवेक अग्निहोत्री की प्रेस वार्ता

विदेशी मीडिया के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने रद्द की विवेक अग्निहोत्री की प्रेस वार्ता
X

नईदिल्ली। द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है विदेशी संवाददाता क्लब के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी उनकी प्रेस वार्ता को रद्द कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वह इन दिनों अपने खिलाफ चलाए जा रहे हेट कैंपेन को उजागर कर रहे है।

बता दें की विदेशी संवाददाता क्लब (FCC ) ने 5 मई को नईदिल्ली में फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर चर्चा करने के लिए एक प्रेसवार्ता रखी थी। इस वार्ता को क्लब ने ये कहकर रद्द कर दिया गया की कुछ शक्तिशाली मीडिया समूह इस प्रेस वार्ता पर आपत्ति जता रहे है। इसके बाद विवेक ने नियत समय पर प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में प्रेस वार्ता करने की घोषणा की थी लेकिन ये भी रद्द हो गई।

प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया ने ट्वीट कर प्रेस वार्ता रद्द करने की जानकारी दी। क्लब ने अपने ट्वीट में लिखा-""प्रेस क्लब ऑफ इंडिया 5 मई को किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा किसी भी कार्यक्रम की सुविधा नहीं दे रहा है। क्लब केवल पहले से बुकिंग के आधार पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति देता है। जिसकी एक नियत प्रक्रिया है, और बुकिंग क्लब के एक सदस्य के माध्यम से होती है।"

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के इस ट्वीट का जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- "बहुत खूब! प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने भी मुझे रद्द कर दिया। लोकतंत्र के पहरेदार और अभिव्यक्ति की आज़ादी के मसीहा ने न केवल मुझे अलोकतांत्रिक रूप से प्रतिबंधित किया, बल्कि अपने दांतों से झूठ भी बोल रहे हैं।

1. संलग्न तथ्य हैं।

2. उन्होंने बिना किसी सदस्य के रेको के हमारी एजेंसी के माध्यम से पहले ही बुकिंग कर ली है। रसीद संलग्न

विवेक ने अपने अगले ट्वीट में लिखा - "जब एफसीसी (विदेशी संवाददाता क्लब) के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द किए जाने का मेरा वीडियो वायरल हुआ, तब @PCITweets ने उनके साथ साजिश की और हमारे प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया। ये एंटी-फ्री स्पीच, एंटी-ट्रुथ, एजेंडा संचालित कुलीन क्लब लुटियन दिल्ली में सरकार की विशाल संपत्तियों पर फलते-फूलते हैं। समय आ गया है कि हम इन अहंकारी धोखेबाजों को बेनकाब करें।"

सबूतों के साथ सामने आए -

उल्लेखनीय है की इससे पहले कल विवेक अग्निहोत्री ने विदेशी संवाददाता क्लब द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करने की सूचना दी थी। उन्होंने विदेशी मीडिया समूह पर हेट कैंपेन चलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा प्रेस वार्ता रद्द होने के बाद दोबारा सबूतों के साथ सामने आए है।

Updated : 4 May 2022 11:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top