Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची भोपाल, 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' उत्सव का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची भोपाल, 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' उत्सव का किया शुभारंभ

उत्कर्ष उत्सव में शाम पांच बजे से रवीन्द्र भवन के सभागार में भारत के लोक-नृत्य और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची भोपाल, उत्कर्ष और उन्मेष उत्सव का किया शुभारंभ
X

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह भोपाल पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।इसके बाद वे रविंद्र भवन पहुंची। यहां आयोजित हो रहे 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' उत्सव का शुभारंभ किया। ये उत्सव 3 से 6 अगस्त तक चलेगा। देशभर के 500 कलाकार इस कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मन, बुद्धि और आत्मा का सुख अगर कोई देता है तो साहित्य, संगीत और कला देती है। मध्यप्रदेश प्राचीन काल से कला और संस्कृति की संगम स्थली रही है। यह साहित्यकारों की कर्मभूमि और कलाकारों की प्रिय भूमि है। खजुराहो, भीम बैठका आदि इसके प्रमाण हैं।''मेरा-तेरा की सोच छोटे मन वालों की होती है। हमारी धरती वो धरती है, जहां बच्चा-बच्चा वसुधैव कुटुंबकम का उद्घोष करता है। दुनिया के विकसित देश में जब सभ्यता के सूर्य का उदय भी नहीं हुआ था, तब हमारे यहां वेद रच दिए गए थे।'

संस्कृति मंत्रालय कर रहा आयोजन -

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी द्वारा संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से भोपाल में पहली बार भारत की लोक एवं जनजाति अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव "उत्कर्ष" एवं "उन्मेष" का आयोजन हो रहा है। '

600 कलाकार देंगे प्रस्तुति -

उन्होंने बताया कि उत्कर्ष उत्सव में देश के 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 600 = कलाकार लोक एवं जनजातीय प्रदर्शन कलाओं की सतरंगी छटा बिखेरेंगे। उत्सव का प्रसारण संगीत नाटक अकादमी के फेसबुक व यूट्यूब चैनल सहित संस्कृति विभाग के फेसबुक व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि उत्कर्ष उत्सव में शाम पांच बजे से रवीन्द्र भवन के सभागार में भारत के लोक-नृत्य और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Updated : 3 Aug 2023 1:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top