Home > Lead Story > मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई राज्यपाल बदले, मंगूभाई पटेल मप्र के राज्यपाल नियुक्त

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई राज्यपाल बदले, मंगूभाई पटेल मप्र के राज्यपाल नियुक्त

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई राज्यपाल बदले, मंगूभाई पटेल मप्र के राज्यपाल नियुक्त
X

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट विस्तार से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है। राष्ट्रपति ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं।

मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के गवर्नर बनाया। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top