Home > Lead Story > प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का प्रस्ताव, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का प्रस्ताव, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का प्रस्ताव, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल
X

नईदिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है। वह अब कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोर ने खुद ही कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। सुरजेवाला ने किशोर के प्रयासों और कांग्रेस को दिए गए सुझावों की सराहना की।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि प्रशांत किशोर के साथ चर्चा और प्रेजेंटेशन दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक इंपावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया है। उन्हें इसका हिस्सा बनने और कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है।वहीं, प्रशांत किशोर ने भी खुद कांग्रेस में शामिल नहीं होने की पुष्टि की।

प्रशांत का इंकार -

किशोर ने ट्वीट कर कहा, " मैंने इंपावर्ड एक्शन ग्रुप का हिस्सा बनने और कांग्रेस में शामिल होने तथा चुनावों की जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि कांग्रेस में संरचनात्मक समस्याएं गहरी हैं। कांग्रेस में परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत हैं। मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।"

अंदर की बात -

हालांकि, कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर खुद को कांग्रेस का अघोषित रणनीतिकार और कांग्रेस में दूसरे नंबर पर रहना चाहते थे, किंतु सोनिया ने उन्हें केवल इंपावर्ड एक्शन ग्रुप का हिस्सा बनने और चुनावों की जिम्मेदारी तक ही सीमित रखना उचित समझा। इस कारण किशोर ने कांग्रेस में बड़ी भूमिका न देश पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस के लिए प्रेजेंटेशन -

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष वर्ष 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर प्रेजेंटेशन देकर पार्टी को मजबूत करने की सलाह दी थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हुईं।

Updated : 1 May 2022 6:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top