Home > Lead Story > भाजपा न्याय यात्रा को करौली जाने से रोका, 'गहलोत हमसे डरता है' के नारे लगे

भाजपा न्याय यात्रा को करौली जाने से रोका, 'गहलोत हमसे डरता है' के नारे लगे

भाजपा न्याय यात्रा को करौली जाने से रोका, गहलोत हमसे डरता है के नारे लगे
X

करौली। करौली में हिंदू नव वर्ष दो अप्रैल के दिन हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को न्याय यात्रा निकालने के लिए करौली जा रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को जिले के सलेमपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। इसके बाद आक्रोशित भाजपा के नेता और पदाधिकारी बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए हैं। बाद में पुलिस ने तेजस्वी सूर्या, सतीश पूनियां और धौलपुर करौली सांसद मनोज राजौरिया को हिरासत में ले लिया।


भारतीय जनता पार्टी बुधवार को करौली में न्याय यात्रा निकालने वाली थी। यह रैली करौली में हुई हिंसा के विरोध में आयोजित की गई थी। इसके लिए बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी करौली हिंसा पीड़ितों से मिलने जाने वाले थे। करौली जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को हिंडौन रोड पर पुलिस ने करौली जाने से रोक दिया। इसके बाद तेजस्वी सूर्या सहित भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं से पुलिस प्रशासन समझाइश के प्रयास में जुट गए। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जब तक हमें करौली नहीं जाने दिया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो करौली जाएंगे या फिर जेल जाएंगे।

भाजपा की न्याय यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। जिले के ज्यादातर बॉर्डर को सील कर दिया गया। मासलपुर चुंगी पर भी भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

इससे पहले सूर्या ने हिंसा में जख्मी हुए युवक से जयपुर में एसएमएस अस्पताल में बात की और प्रदेश की गहलोत सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने गहलोत राज की तुलना लालू यादव के जंगलराज से की। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 13 अप्रैल को सुबह जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचें। हवाई अड्डे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूर्या का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या न्याय रैली के रूप में कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा करौली के लिये रवाना हुए। डॉ. पूनियां और सूर्या ने जयपुर एयरपोर्ट लॉबी में कर रहे शिष्टाचार मुलाकात और मंत्रणा की। इसके बाद दोनों सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की।

Updated : 18 April 2022 8:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top