Home > Lead Story > पैगंबर पर विवादित बयान के लिए पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार, लगे सर तन से जुदा के नारे

पैगंबर पर विवादित बयान के लिए पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार, लगे सर तन से जुदा के नारे

पैगंबर पर विवादित बयान के लिए पुलिस ने विधायक को किया गिरफ्तार, लगे सर तन से जुदा के नारे
X

हैदराबाद। पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित टिप्पणी करने के आरोप में तेलंगाना राज्य के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके इस बयान के बाद से सोमवार देर रात कई स्थानों पर प्रदर्शन हुआ था। राजा के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके खिलाफ प्रदर्शन होना शुरू हो गये। हैदराबाद में ही देर रात कई जगह प्रदर्शन हुआ। पोस्ट वायरल होने के बाद देर रात में ही दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों के सामने पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कई थाना क्षेत्रों के बाहर रातभर धरना दिया। यह प्रदर्शनकारी विधायक राजा सिंह की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में मजलिस पार्टी के विधायक भी रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आश्वासन दिया कि वे इस पर उचित कार्रवाई करेंगे। इसके बाद मंगलवार को टी राजा सिंह के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर निशाना -

बताया गया कि छह मिनट तैंतीस सेकेंड का यह वीडियो भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने खुद शूट करवाया था। वायरल वीडियो में राजा सिंह ने विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां भी कीं। उन्होंने कहा, ''एक कॉमेडियन है, जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं, भाजपा के बड़े अधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द कहता है...। वीडियो में वह कह रहे हैं, ''जो जिस भाषा में सुनेगा, उसे टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने मेरे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहे और हमारे भगवानों पर कॉमेडी की। इसलिए आज मजबूरन मुझे भी ये कॉमेडी करनी पड़ रही है। ...विचार करें।''

विधायक ने दी सफाई -

गिरफ्तारी से पहले भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। मेरे खिलाफ केस दर्ज क्यों किया गया। क्या हमारे राम, राम नहीं हैं। माता-सीता हमारी मां नहीं है। अगर है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों। उन्होंने कहा कि इसी वीडियो के दूसरा भाग भी वे अपलोड करेंगे और धर्म की जीत होगी।इस संबंध में हैदराबाद पुलिस के उपायुक्त साई चैतन्य ने मीडिया को बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पहले ही हैदराबाद में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो राज्य सरकार के अनुमति और पुलिस सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया था। इस शो का भी विधायक राजा सिंह ने विरोध किया था और जिस पर वह गिरफ्तार भी हुए थे।

Updated : 25 Aug 2022 6:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top