Home > Lead Story > खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, असम जेल ले जाया गया

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, असम जेल ले जाया गया

एसटीएफ पिछले 36 दिन से लगातार तलाश रही है

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, असम जेल ले जाया गया
X

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक और वारिस दे पंजाब का मुखिया अमृतपाल सिंह को आज पुलिस ने मोगा के रोडे गांव के गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर असम जेल ले जाय गया। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से अमृतपाल को पंजाब जेल में ना रखने का फैसला किया गया है।

पंजाब पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए वारंट जारी किया गया था और उस वारंट पर आज सुबह अमल किया गया। अमृतपाल सिंह को आज सुबह पुलिस ने सुबह 6.45 बजे गांव रोडे से गिरफ्तार किया। वह पिछले 36 दिनों से फरार था। पुलिस उसे 18 मार्च से लगातार तलाश रही थी।

गिल ने कहा, हमें जानकारी मिली थी कि अमृतपाल सिंह रोडे गांव में मौजूद था। इसके बाद उसे घेर लिया गया। जिसके कारण उसे भागने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि अमृतपाल ने सरेंडर नहीं किया बल्कि उसे गिरफ्तार किया गया है।



Updated : 4 May 2023 11:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top