Home > राज्य > अन्य > बिहार > सहरसा में प्रधानमंत्री मोदी बोले - जंगलराज के साथी को भारत माता और जय श्रीराम से दिक्कत

सहरसा में प्रधानमंत्री मोदी बोले - जंगलराज के साथी को भारत माता और जय श्रीराम से दिक्कत

सहरसा में प्रधानमंत्री मोदी बोले - जंगलराज के साथी को भारत माता और जय श्रीराम से दिक्कत
X

पटना। चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज चौथा बिहार दौरा था। उन्होंने सहरसा में विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,"बिहार के शूरवीर देश की रक्षा के लिए बलिदान देते हैं, लेकिन बिहार को जंगलराज बनाने वाले और उनके साथी चाहते हैं कि आप भारत माता के नारे न लगाएं"

"ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें भारत माता की जय बोलने से बुखार आ जाता है। जंगलराज के साथी चाहते हैं भारत मां की जय के नारे न लगें। वो चाहते हैं बिहार के लोग अब जय श्रीराम भी न बोलें। बिहार के चुनाव प्रचार में मां भारती का जयकारा करना इन लोगों को रास नहीं आ रहा।"

मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाले साथियों को भारत माता से दिक्कत है। कभी एक टोली कहती है भारत माता की जय के नारे मत लगाओ। कभी दूसरी टोली को सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांगने के लिए आए हैं। अगर उन्हें भारत माता से दिक्कत है तो बिहार को भी इन लोगों से दिक्कत है।

इससे पहले मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में रैली की। यहां भी उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा "बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। बिहार के लोगों ने जंगलराज और डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है। बिहार में आज परिवारवाद और गुंडागर्दी हार रही है, कानून का राज लाने वाले जीत रहे हैं।"

Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top