जापान से लौटे प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुलाई बैठक
स्वदेश डेस्क | 25 May 2022 7:17 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे हैं, जिसमें सरकार के विकासपरक योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी आज अहलेसुबह जापान से क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होकर लौंटे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड समूह की बैठक में भाग लेने के बाद आज सुबह टोक्यो से दिल्ली वायुसेना के विमान दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री ने टोक्यो में क्वाड समूह की चौथी बैठक में भाग लिया था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका के नेता शामिल हुए। बैठक में यूक्रेन-रूस युद्ध पर चिंता प्रकट की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा एवं ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
Updated : 27 May 2022 1:54 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire