Home > Lead Story > PM Modi First Cabinet Meeting : पीएम आवास पर मंत्रियों की बैठक, लिए जाएंगे अहम निर्णय

PM Modi First Cabinet Meeting : पीएम आवास पर मंत्रियों की बैठक, लिए जाएंगे अहम निर्णय

PM Modi First Cabinet Meeting : सोमवार को प्रधानमंत्री आवास पर शाम को मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है।

PM Modi First Cabinet Meeting
X

PM Modi First Cabinet Meeting

PM Modi First Cabinet Meeting : दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली है। इसके साथ ही वे फुल एक्शन में हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री आवास पर शाम को मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें केबिनेट के 30 मंत्री शामिल होंगे। मंत्रालय का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है लेकिन इस मीटिंग में पोर्टफोलियो वितरण पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही पहली बैठक में कई और विषय पर भी चर्चा की जाएगी।

बता दें कि, इस बार मोदी केबिनेट में मंत्रियों की संख्या अधिक है। कुल 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। 31 को केबिनेट में जगह मिली है। पूर्ण बहुमत न मिलने से इस बार सहयोगियों के समर्थन से सरकार बनी है। मंत्रिमंडल में टीडीपी, जदयू के नेताओं को भी जगह मिली है।

देखिये मोदी 3.0 केबिनेट के मंत्रियों की सूची :

राजनाथ सिंह

अमित शाह

नितिन जयराम गडकरी

जगत प्रकाश नड्डा

शिवराज सिंह चौहान

निर्मला सीतारमण

डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

मनोहर लाल

एच. डी. कुमारस्वामी

पीयूष गोयल

धर्मेंद्र प्रधान

जीतन राम मांझी

राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह

सर्बानंद सोनोवाल

वीरेंद्र कुमार

किंजरापु राममोहन नायडू

प्रहलाद जोशी

जुएल ओराम

गिरिराज सिंह

अश्विनी वैष्णव

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

भूपेंद्र यादव

गजेंद्र सिंह शेखावत

अन्नपूर्णा देवी

किरेन रिजिजू

हरदीप सिंह पुरी

मनसुख मंडाविया

जी. किशन रेड्डी

चिराग पासवान

सी. आर. पाटिल

Updated : 10 Jun 2024 5:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top