Home > Lead Story > केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर टीकी सबकी निगाहें, वरुण गांधी का नाम संभावित सूची में शामिल

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर टीकी सबकी निगाहें, वरुण गांधी का नाम संभावित सूची में शामिल

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर टीकी सबकी निगाहें, वरुण गांधी का नाम संभावित सूची में शामिल
X

नईदिल्ली। आगामी मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है की सीनियर नेताओं के साथ युवाओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। विश्वनीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश से सांसद वरुण गांधी, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, लद्दाख से सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल, टीएमसी से भाजपा में आए दिनेश त्रिवेदी और भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

वरुण गांधी के नाम ने सभी को चौंका दिया है।बता दें वह नेहरू-गांधी परिवार से आते हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में वरुण गांधी भाजपा का एक बड़ा चेहरा है। उन्‍हें अपने आक्रामक तेवरों के लिए जाना जाता है। 2009 में उन्हें भाजपा के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे इस जिम्मेदारी को पाने वाले सबसे कम उम्र के नेता है। उनकी माँ मेनका गांधी भी भाजपा सांसद है और पिछली कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रही है।

बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा -

साल 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद जब अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो उन्होंने एक परिवार एक पद की नीति का हवाला देकर वरुण को कार्यकारिणी से बाहर कर दिया। अब एक बार फिर वरुण को केंद्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा जोरों पर है। राजनीतिक जानकारों की माने तो इसका मुख्य कारण अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव है। वरुण गांधी अपने क्षेत्र के साथ युवाओं में लोकप्रिय है। दूसरी और कांग्रेस ने प्रियंका ग़ांधी को 2022 की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में वरुण को एक बार फिर से गांधी परिवार के सामने खड़ा किया जा सकता है।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top