Home > Lead Story > सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित, बुलाई हाई लेवल बैठक

सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित, बुलाई हाई लेवल बैठक

सूडान में जारी हिंसा में एक भारतीय की गोली लगने से मौत हो गई है

सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित, बुलाई हाई लेवल बैठक
X

नईदिल्ली। सूडान में बीते कई दिनों से हिंसा जारी है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए है। इनकी सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बेहद चिंतित है। उन्होंने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर सूडान की स्थिति की समीक्षा की।इस दौरान वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री को वहां की स्थिति की जानकारी दी।

दरअसल, सूडान में इन दिनों सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच गृहयुद्ध चल रहा है।मंगलवार रात दोनों पक्षों के बीच हिंसा रोकने पर सहमति बानी थी लेकिन ये सहमति 24 घंटे भी नहीं चली। संरा के अनुसार सूडान में अब तक करीब 270 लोगों की जान जा चुकी है।वहीं 2600 से अधिक घायल हुए है। इसमें एक भारतीय भी शामिल है। गुरूवार को एक भारतीय की स्ट्रे बुलेट लगने से मौत हो गई थी।

भारत शुरू कर सकता है रेस्क्यू ऑपरेशन -

सूडान में करीब 4000 भारतीय फंसे हुए है। जिनकी सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है। सूडान स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, करीब 1500 भारतीय वहां लंबे समय से रह रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से वार्ता कर समन्वय शुरू कर दिया है। भारत अपने नागरिकों को वहां से निकालने के लिए जल्द रेस्क्यू अभियान शुरू कर सकता है।

Updated : 21 April 2023 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top