Home > Lead Story > मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द, सिंधिया को मिल सकता है रेल मंत्रालय !

मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द, सिंधिया को मिल सकता है रेल मंत्रालय !

मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द, सिंधिया को मिल सकता है रेल मंत्रालय !
X

File Photo 

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कैबिनेट में जल्द ही विस्तार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र से पहले ही कैबिनेट विस्तार संभव है। केन्द्रीय कैबिनेट के विस्तार में सिंधिया को मोदी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को रेल मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही सिंधिया को शहरी विकास या मानव संसाधन जैसे अहम मंत्रालय भी दिए जा सकते हैं। सिंधिया भी इन दिनों खासे एक्टिव दिखाई दे रहे हैं और भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें भाजपा में शामिल हुए 15 महीने हो चुके हैं। इसके संकेत दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक हैं।

हाल ही में सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान जम्मू कश्मीर में धारा 370 को कांग्रेस सरकार आने पर फैसला पलटने और उनके पाकिस्तान प्रेम के चलते कांग्रेस की नीति और नीयत पर जमकर कटाक्ष किया।

जानकारों का मानना है कि नरेंद्र मोदी ज्योतिरादित्य को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। इसकी वजह यह है कि मनमोहन सरकार में भी उन्होंने अपने कामों के चलते एक एक्टिव मंत्री की छवि बनाई थी। इस बार वे टीम मोदी में शामिल होते हैं, तो फिर वे अपना काम दिखा पाएंगे। उनकी क्षमताओं का लाभ उन्हें प्रस्तावित फेरबदल में मिलने की पूरी संभावना है। ज्योतिरादित्य सिंधिया मनमोहन सरकार में भी अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सिंधिया ने मनमोहन सरकार में टेलीकॉम, आईटी इंडस्ट्रीज जैसे अहम मंत्रालय संभाले थे। यही वजह है कि मोदी सरकार भी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) का विस्तार जून के अंत में या फिर अगले महीने की शुरुआत में संभव है।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top