Home > Lead Story > कांग्रेस ने असम को हिंसा का दौर दिया, एनडीए ने समृद्धि और शांति : प्रधानमंत्री

कांग्रेस ने असम को हिंसा का दौर दिया, एनडीए ने समृद्धि और शांति : प्रधानमंत्री

कांग्रेस ने असम को हिंसा का दौर दिया, एनडीए ने समृद्धि और शांति : प्रधानमंत्री
X

गुवाहाटी।. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर पहुंचे। उन्होंने तमलपुर मेंएक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा की दो चरणों के बाद जनता ने तय कर लिया है की असम में एक बार फिर एनडीए की सरकार का गठन होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा की असम में आप लोगों ने एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाना तय कर लिया है। असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, असम के लोगों को बर्दाश्त नहीं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को एक पल भी स्वीकार नहीं हैं। असम के लोग विकास के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा की देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें तो दुर्भाग्य देखिए उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं।

कांग्रेस ने असम को हिंसा का दौर दिया -

कांग्रेस सरकार ने अपने समय में असम को हिंसा, बम-बंदूक का लंबा दौर दिया। वहीं एनडीए सरकार असम के हर साथी को साथ लेकर शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। चुनाव अभी चल रहा है, मैंने कल सुना कि कुछ लोगों ने मान लिया है कि वो चुनाव हार चुके हैं और अगली सरकार कैसी बनेगी, सरकार के लोगों ने क्या पहना होगा उन्होंने इसका वर्णन किया। असम का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता, अभी से 5 साल बाद असम को कब्जा करने की व्यूहरचना चौंकाने वाली बात है।

युवाओं से आग्रह -

प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों से मेरा विशेष आग्रह है। देश की आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मनाते हुए आप जो वोट डालेंगे, वो इस बात को भी तय करेगा कि जब हम आजादी के 100 वर्ष मना रहे होंगे तब असम कितना आगे होगा। भाजपा के संकल्प पत्र में इसके लिए स्पष्ट रोडमैप है।उन्होंने कहा की हमारी एनडीए सरकार मानती है की किसी भी क्षेत्र के लोगों का विकास भेदभाव से नहीं बल्कि सद्भावना से होता है।असम में 6 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान है।

Updated : 12 Oct 2021 10:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top