Home > Lead Story > आमजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो देश का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा : स्वास्थ्य मंत्री

आमजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो देश का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा : स्वास्थ्य मंत्री

आमजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो देश का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा : स्वास्थ्य मंत्री
X

नईदिल्ली। आजादी के 75वें साल के मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को 75 शहरों में एक साथ साइकिलिंग की शुरुआत की गई। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आजादी का अमृत महोत्सव पैडल फॉर हेल्थ कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, और केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भाग लिया। तीनों मंत्रियों ने साइकिल चला कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पैडल फॉर हेल्थ से स्वास्थ्य बनता है। इससेलोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो देश का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगालोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो देश का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आजादी के 75वें साल मनाने जा रहे हैं, इस अवसर पर देश के 75 शहरों में साइकिलिंग की शुरुआत की गई है। वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ्य भारत ही सशक्त भारत हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ मिलकर पैडल फॉर हेल्थ जागरुकता अभियान शुरू किया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top