Home > Lead Story > दर्दनाक घटना : कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से 24 कोरोना मरीजों की मौत

दर्दनाक घटना : कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से 24 कोरोना मरीजों की मौत

दर्दनाक घटना : कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से 24 कोरोना मरीजों की मौत
X

बेंगलुरु। कर्नाटक के चामराज नगर अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां ऑक्सीजन की कमी से पिछले 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हो गई। ये जानकारी जिला प्रभारी ने दी। उन्होंने बताया चामराजनगर जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य कारणों से 24 मरीजों की मौत हो गई। इनमें कोरोना के मरीज भी थे। हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।'

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने चामराजनगर की घटना पर जिला कलेक्टर से बात की है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक भी बुलाई है। बीते 24 घंटों में यहां कुल 37,733 संक्रमण के नए मरीज सामने आ रही है। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6,01,865 हो गया जिसमें 4,21,436 सक्रिय मामले हैं और 11,64,398 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top